फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टप्पल में होगा स्टेडियम का निर्माण : सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
टप्पल ब्लॉक परिसर में सोमवार को क्षेत्र पंचायत की वार्षिक बैठक हुई। इसमें सांसद सतीश गौतम ने टप्पल में खेल स्टेडियम निर्माण के लिए जगह चिह्नित कर शीघ्र कार्य शुरू करने का वादा किया।
विज्ञापन


बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 का आय-व्यय खाता प्रस्तुत किया गया। विशेष रूप से वीबी-जी रामजी अधिनियम के बारे में बताते हुए कहा कि अब सौ के बजाय 125 दिन का श्रम दिया जाएगा। इस बीच पंचम वित्त आयोग 297.02 लाख से 60 विकास कार्यों, केंद्रीय वित्त आयोग 157.31 लाख से 28 विकास कार्य एवं मनरेगा के 7.25 करोड़ रुपये व्यय होने की जानकारी दी। इसके अलावा विभागीय अधिकारियों ने टप्पल क्षेत्र के आंकड़े साझा।

सांसद सतीश गौतम ने टप्पल में खेल स्टेडियम निर्माण के लिए जगह चिह्नित कर शीघ्र कार्य शुरू करने का वादा किया। साथ ही, महाराजगढ़ गांव पीड़ितों को हर संभव मदद व 10 जनवरी के बाद जिलाधिकारी से मिलकर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


बैठक में टप्पल ब्लॉक की 67 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान और 86 बीडीसी सदस्य पहुंचे। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह (लाला), महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी, ब्लॉक प्रमुख बीना सिंह, जिला मंत्री हरिशंकर गौड़, ऋषिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें