अलीगढ़ एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कहा महिला अपराध पर तत्काल एक्शन होना चाहिए। थानों में मधुर व्यवहार से पेश आएं। दोपहिया पर हेलमेट की अनिवार्यता, शातिर व हार्डकोर अपराधियों पर कार्रवाई, संपत्ति जब्तीकरण आदि पर जोर दें।
अलीगढ़ एसएसपी कलानिधि नैथानी ने रविवार रात मासिक अपराध समीक्षा बैठक में अधिकारियों से साफ कहा कि मुकदमा दर्ज करने में भी कोई कंजूसी न करें। किसी भी स्तर पर अराजक तत्व के खिलाफ अगर शिकायत मिलती है तो तत्काल मुकदमा दर्ज कर जेल भेजें। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ पर कोई समझौता न करें।
विज्ञापन
एसएसपी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी महिला बीट सिपाहियों के जरिये क्षेत्र में दें। पंद्रह दिन का विशेष अभियान चलाया जाए। मिशन शक्ति में चेकिंग अभियान पर जोर दिया गया। साथ में एंटी रोमियो स्क्वायड की सक्रियता के साथ-साथ पुलिस की वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 व थाने के सीयूजी नंबर की जानकारी दें।
महिला अपराध पर तत्काल एक्शन होना चाहिए। थानों में मधुर व्यवहार से पेश आएं। दोपहिया पर हेलमेट की अनिवार्यता, शातिर व हार्डकोर अपराधियों पर कार्रवाई, संपत्ति जब्तीकरण आदि पर जोर दें। बाजारों में पैदल गश्त, चेकिंग, पिकेट आदि के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई, वांछितों की गिरफ्तारी, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण, अपराधियों के सत्यापन पर जोर दिया गया।