फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सगाई में से लौट रहे तीन युवकों को बोलेरो ने रौंदा, तीनों की मौत से शादी वाले घर में मातम

Mon, 12 Jun 2023 09:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एक साथ तीन युवकों की मौत से पूरे गांव में जहां मातम रहा, वहीं परिवार में शादी की खुशियां भी शोक में बदल गईं। शादी वाले घर के ही दो युवक के साथ तीसरा मृतक भी रिश्तेदार था।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में मृतक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के हरदुआगंज में रविवार की रात बरौठा गांव के निकट बोलेरो ने मोपेड सवार तीन युवकों को रौंद दिया। इससे तीनों युवकों की मौत हो गई। वहीं हादसे से अनियंत्रित हुई बोलेरो सड़क किनारे एक गड्ढे में जा घुसी। तीनों युवक परिवार में आयोजित एक सगाई समारोह से अपने गांव लौट रहे थे। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के भवनगढ़ी गांव के मजरा चेंडौली खुर्द के ग्राम प्रधान हरप्रसाद सिंह के अनुसार रविवार को उनके बेटे गौरव की अलीगढ़ शहर के नौरंगाबाद छावनी क्षेत्र के अंबेडकर मोहल्ले में सगाई कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के बाद उनके बड़े भाई राजपाल सिंह का बेटा विजेंद्र (24), भतीजे रामबाबू सिंह का बेटा अभिषेक (18) तथा मोहल्ले के भूप सिंह (40) पुत्र बाबूलाल रात करीब साढ़े दस बजे मोपेड से गांव लौट रहे थे।

बरौठा गांव से चंद मीटर आगे ही अतरौली की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो तीनों को कुचलते हुए सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसी। वहीं तीनों घायल पड़े तड़पते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को पं. दीनदयाल संयुक्त जिला चिकित्सालय भेजा जहां विजेंद्र और अभिषेक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि भूप सिंह को गंभीर अवस्था में जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद तीनों का गांव के एक ही खेत पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


तीन की मौत से गांव में मातम, शादी की खुशियां हुईं काफूर
एक साथ तीन युवकों की मौत से पूरे गांव में जहां मातम रहा, वहीं परिवार में शादी की खुशियां भी शोक में बदल गईं। शादी वाले घर के ही दो युवक के साथ तीसरा मृतक भी रिश्तेदार था। भूप सिंह के परिवार में पत्नी सीमा देवी, तीन लड़के और एक लड़की है, जबकि विजेंद्र के परिवार में मां राजदुलारी के अलावा तीन भाई, एक बहन है। इनमे विजेंद्र सबसे छोटे थे। उनके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। सबसे बड़े भाई रामबाबू के 18 वर्षीय बेटे अभिषेक की मां ममता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में अब पिता रामबाबू, दादी रामदुलारी और एक छोटा भाई और बहन है। नाती को याद कर उसकी दादी रामदुलारी का रो-रोकर बुरा हाल था। उन्होंने ही अभिषेक लालन-पालन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें