फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अंडर-16 में स्पोर्ट्स हब और अंडर-19 में क्रिकेट स्कूल ब्लू ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित इंटर एकेडमी क्लब क्रिकेट लीग में अंडर-16 में स्पोर्ट्स हब और अंडर-19 में क्रिकेट स्कूल ब्लू ने मैच जीते।
विज्ञापन


अंडर-16 में डीएस महलवार कॉम्पलेक्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में अलीगढ़ स्पोर्ट्स हब ने एमके अलीगेरियन को हरा दिया। स्पोर्ट्स हब की टीम 26.2 ओवर में 123 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से प्रवीण कुमार ने शानदार 84 रन बनाए। एमके के ओम यादव और सुमार खान ने चार-चार और अमन चौधरी ने दो विकेट झटके।


लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमके की टीम 37.2 ओवर में 115 रन पर सिमट गई। तरुण बघेल ने 27 और ओम यादव ने 25 रन बनाए। स्पोर्ट्स हब के कुशल कश्यप ने चार, रवि किशन ने दो विकेट झटके। प्रवीण कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

अंडर-19 में मार्क क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए दूसरे मैच में अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल ब्लू ने फाल्कन क्रिकेट अकादमी को हरा दिया। क्रिकेट स्कूल ब्लू ने 39.4 ओवर में 228 रन बनाए। रोबिन कुमार ने 41 रन, हर्ष राज सिंह ने 33 रन और सुधांशु उपाध्याय ने 31 रन बनाए। फाल्कन के ध्रुव लोधी ने तीन, इम्तियाज खान और आशीष राघव ने दो-दो विकेट झटके।
विज्ञापन



जवाब में उतरी फाल्कन क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 14.4 ओवर में 72 रन पर सिमट गई। आशीष राघव ने 39 रन बनाए। अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल ब्लू के हर्ष गुप्ता ने छह और रोबिन कुमार ने दो विकेट झटके। हर्ष गुप्ता को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें