इंटर क्रिकेट एकेडमी टूर्नामेंट लीग में स्पोर्ट्स हब ने एमएसआर को 115 रन से हराकर लीग पर कब्जा जमाया। स्पोर्ट्स हब ने 40 ओवर में 9 विकेट पर 253 रन बनाए। यश ने 43 रन, हिमांशु ने 40 रन बनाए। एमएसआर की तरफ से तरुण ने तीन व सचिन ने दो विकेट झटके।
जवाब में उतरी एमएसआर की टीम 24 ओवर में 138 रन पर सिमट गई। तरुण ने 34 रन व अमन ने 23 रन बनाए। स्पोर्ट्स हब की तरफ से हिमांशु ने पांच विकेट व यश ने तीन विकेट झटके। हिमांशु को मैन ऑफ द मैच केपी सिंह ने दिया। स्पोर्ट्स हब ने 115 रन से मैच जीता। अंपायरिंग अतुल, विक्रांत प्रताप सिंह, कमेंट्री अभिनव, अंकित ने की। ब्यूरो