प्रदर्शनी स्पोर्ट्स के तहत पंजा कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व विधायक विवेक बंसल ने किया। पुरस्कार वितरण अजमल खां तिब्बिया कॉलेज के त्वचा रोग विभाग के चेयरमैन प्रो. जमीर अहमद ने किया।
प्रतियोगिता के संयोजक व पंजा कुश्ती एसोसिएशन के मंडल सचिव एमए जावेद ने बताया कि 40 किग्रा में नूतन, राखी, नीतू कश्यप, तृतीय, 50 किग्रा में गिरिजा, डॉली, शाइस्ता, 60 किग्रा में खुशी अग्रवाल, वंशिका सारस्वत, कसक अग्रवाल क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
बालक वर्ग के 50 किग्रा में अदनान अंसारी, अल्ताफ, उजैफ, 60 किग्रा में राजकांत, फरदीन, सचिन, 70 किग्रा में रितिक कुमार, राजा, आबिद अब्बास, 80 किग्रा में विकास कुमार, अभिषेक प्रकाश, हिमांशु, 90 किग्रा में आसिफ, हर्ष चंदेल, 100 किग्रा में भगत सिंह, गुलजार, विकलांग वर्ग में संजीव यादव, अमित कुमार क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर अर्जुन सिंह फकीरा, शाहिद शेख, डॉ. नजमुद्दीन अंसारी, कैप्टन आसीन खान, मोहम्मद यूनुस, टीपी सिंह, डॉ. जिया अहमद, तस्लीम मुख्तार, वलीउज्जमा खान, राजेश कुमार, संतोष कुमार, मनोज लोधी, सैयद फरीद अली, मोहम्मद नासिर, जैबुल निशां आदि मौजूद रहे।