अब्दुल क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर अब्दुल कादिर टी-20 क्रिकेट लीग के फाइनल में पावना क्रिकेट एकेडमी फाइनल में पहुंच गई। सेमीफाइनल में अब्दुल क्रिकेट एकेडमी (एसीए) को हार का मुंह देखना पड़ा।
एसीए ने 20 ओवर में 130 रन बनाए। पवन कुमार ने 32 रन की पारी खेली। पावना के गेंदबाज हर्षित और आदिल ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में उतरी पावना ने 18 ओवर में 4 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। गौरव कुमार ने 39 रन बनाए। एसीए के गेंदबाज अनमोल ने दो विकेट झटके। हर्षित को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
दूसरे मैच में दौलत हुसैन इंटर कॉलेज प्रयागराज ने 20 ओवर में 126 रन बनाए। फरदीन ने 64 रन की पारी खेली। एसीएस के गेंदबाज अमित ने चार व मसूदुज्ज्फर अमीनी ने तीन विकेट झटके। जवाब में उतरी एसीएस 19 ओवर में 104 रन बना कर आउट हो गई। अमित ने 22 रन बनाए। प्रयागराज के आशू, अल्तमश, हिमांशु ने दो-दो विकेट चटकाए। एसीएस 22 रन से मैच हार गई। फरदीन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।