नगर निगम के दावे के अनुसार, प्रतिदिन 240 लीटर डीजल, 24 लीटर पेट्रोल और 16 लीटर कीटनाशक खर्च होता है। औसत खर्च प्रतिदिन 21,360 रुपये डीजल, 2448 रुपये पेट्रोल पर और 480 रुपये कीटनाशक पर खर्च होते हैं। 32 कर्मचारियों का महीने के 12-12 हजार के हिसाब से महीने में 384000 रुपये हुए। यानि प्रतिदिन कर्मचारियों पर 12,800 रुपये का खर्च है। इस तरह नगर निगम का प्रतिदिन का खर्च 37088 रुपये है।
इन इलाकों में हालात बेहद खराब
फिरदौस नगर, गोविंदनगर, संजय गांधी कॉलोनी, शाहजमाल, भुजपुरा, नगला माली, नगला मान सिंह, नौरंगाबाद, नगला मेहताब, जीवनगढ़, धौर्रा, कुलदीप विहार, देवी नगला, रावणटीला, सराय हकीम, नई बस्ती, लच्छिमपुर, सारसौल, सासनी गेट, आगरा रोड, मथुरा रोड, प्रतिभा कालोनी, बरौला आदि इलाकों में मच्छरों ने जीना दूभर कर रखा है। इन इलाकों में फागिंग न होने की शिकायतें हैं।
इन इलाकों पर विशेष ध्यान
सरकारी दफ्तरों और अधिकारियों के आसपास का इलाका, विद्या नगर, सुरेंद्र नगर, किशोर नगर में जनप्रतिनिधियों के आवास वाले इलाके, सिविल लाइंस में एएमयू के आसपास फॉगिंग होती दिखाई देती है।