फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: तेज रफ्तार कंटेनर ने मैक्स, ऑटो और ई रिक्शा में मारी टक्कर, एक की मौत

Fri, 24 Nov 2023 12:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गभाना थाना अंतर्गत हुर्सेना निवासी 40 वर्षीय विशंभर पुत्र नेत्रपाल सिंह रोजाना की तरह घर से ई रिक्शा लेकर चला। गभाना कस्बे में जैसे ही पहुंचा एक कंटेनर ने उसमें टक्कर मार दी। जिससे ई रिक्शा कंटेनर के नीचे जा फंसा। जिससे ई रिक्शा चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
कंटेनर के नीचे घुसा ई रिक्शा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुर्जा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने गभाना कस्बे में सबसे पहले एक विद्युत पोल में टक्कर मारी। जिसके बाद कंटेनर ने एक मैक्स और ऑटो को भी टक्कर मार दी। कंटेनर ने उसके बाद एक ई रिक्शा में टक्कर मारी। ई रिक्शा कंटेनर के नीचे जा फंसा। हादसे में ई रिक्शा चालक की मौत हो गई।

विज्ञापन


विज्ञापन


गभाना थाना अंतर्गत हुर्सेना निवासी 40 वर्षीय विशंभर पुत्र नेत्रपाल सिंह रोजाना की तरह घर से ई रिक्शा लेकर चला। गभाना कस्बे में जैसे ही पहुंचा एक कंटेनर ने उसमें टक्कर मार दी। जिससे ई रिक्शा कंटेनर के नीचे जा फंसा। वहां पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने ई रिक्शा चालक  विशंभर को कंटेनर के नीचे से निकाला। हादसे में विशंभर की मौत हो गई। मृतक विशंभर अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया है। कंटेनर में तीन लोग सवार थे। जिसमें से एक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पीट दिया और दो मौका देख कर भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें