महानगर के सिविल लाइंस क्षेत्र में जमालपुर ओवरब्रिज के पास मंगलवार रात कार की चपेट में आकर सपा कार्यकर्ता की मौत हो गई। दुर्घटना उस समय हुई, जब वे खाना खाकर घर से टहलने निकले थे। दुर्घटना के बाद भागती कार को चालक सहित दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि सपा कार्यकर्ता को तत्काल ट्रामा सेंटर लेकर आया गया। मगर मृत घोषित कर दिया गया।
शमशाद मार्केट के 30 वर्षीय मो. जाकिर सपा में सक्रिय थे। दो बच्चे के पिता के विषय में परिवार ने बताया कि वे मंगलवार रात रोजाना की तरह घर से खाना खाने के बाद टहलने निकले थे। तभी जमालपुर ओवरब्रिज के पास पीछे से तेज गति से आती कार ने टक्कर मार दी। इस पर भीड़ एकत्रित हो गई और भागते चालक को कार सहित दबोच लिया। उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच जमालपुर चौकी पुलिस वहां पहुंच गई। उसे किसी तरह बचाकर थाने भेजा गया। वहीं घायल जाकिर को ट्रामा सेंटर लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस खबर पर तमाम सपा नेता भी मौके पर पहुंच गए थे। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।