फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : सपा के वोट में एक लाख का इजाफा, पर जीत का स्वाद न चख सका

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिषेक शर्मा
विज्ञापन

कहने को समाजवादी पार्टी प्रदेश के साथ-साथ जिले में भी यह चुनाव हार गई है। मगर पिछले पांच साल में मतदाताओं के बीच सपा की पैठ बढ़ी है। आंकड़ों पर तुलनात्मक गौर करें तो पिछले पांच साल में जिले में सपा के वोट में एक लाख का इजाफा हुआ है, जबकि भाजपा के वोट में बहुत कम यानी 64 हजार का इजाफा दर्ज किया गया है। इसके बावजूद सपा जिले में किसी भी सीट पर जीत का स्वाद नहीं चख सकी। इसी तरह बसपा व कांग्रेस के वोट प्रतिशत में भी गिरावट दर्ज की गई है। हां, रालोद का मत प्रतिशत जरूर बढ़ा है।
यहां पिछले दो चुनाव की तुलना करते हुए देखें तो 2012 के चुनाव में सपा बेशक जिले की सातों सीटों पर चुनाव लड़ी, मगर महत्वपूर्ण प्रभाव वाली चार सीटें 2 लाख 67 हजार 438 मत पाकर जीतीं। उस चुनाव में भाजपा को मात्र एक लाख 72 हजार 16 मत मिले थे। रालोद ने 2 लाख 40 हजार 56 वोट पाकर तीन सीटें जीती थीं। जिले में सबसे अधिक 3 लाख 30 हजार 759 मत पाकर बसपा उस चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। कांग्रेस 1 लाख 3 हजार 232 मत पाकर चौथे नंबर पर रही थी। इसी तरह 2017 के चुनाव में मोदी लहर के चुनाव में भाजपा पौने दो लाख से बढ़कर 8 लाख 11 हजार 444 मत पाकर सातों सीटें जीतीं। मगर सपा 5 सीटों पर अपने 2 लाख 67 हजार 693 मत पाकर यथावत रही और एक भी सीट न जीत सकी। रालोद उस चुनाव में 74 हजार 867 पर सिमटी व बसपा 2012 से भी बेहतर 3 लाख 55 हजार 972 मत लेकर आई। कांग्रेस 3 सीटों पर 76 हजार 795 मत लेकर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार भाजपा पिछले चुनाव की अपेक्षा मात्र 64 हजार बढ़ी है। मतलब इस बार 8 लाख 75 हजार 496 वोट पाकर सातों सीटें जीती हैं। वहीं चार सीटों पर सपा बहुत बढ़त के साथ 3 लाख 81 हजार 354 मत लेकर आई है। मतलब एक लाख 20 हजार के करीब इजाफा हुआ। मगर सीट जीत न सकी। जिसमें सबसे बेहतर मत प्रतिशत कोल व छर्रा में बढ़ा है। वहीं बसपा इस बार गिरावट के साथ 2 लाख 61 हजार 384 पर, रालोद बढ़त के साथ 1 लाख 40 हजार 905 पर पहुंची है। कांग्रेस मात्र 32 हजार 432 पर आकर सिमट गई है। इसे लेकर सियासी जानकार कहते हैं कि बसपा का बेस वोट सपा के खाते में गया है। कुछ सीटों पर कांग्रेस का वोट भी सपा के खाते में गया है। बावजूद इसके सपा जीत तक न पहुंच सकी है।
वर्ष 2012--
सीट प्रत्याशी मतदाता मतदान भाजपा सपा रालोद बसपा कांग्रेस
खैर 09 324037 191685 26609 7682 93470 54696 --
बरौली 21 307350 204003 6984 4269 80440 68417 --
अतरौली 15 327391 205699 22671 54785 -- 42436 30517
छर्रा 24 304457 193659 16013 54150 -- 49364 18757
कोल 26 293029 176415 34741 44847 -- 30487 44248
शहर 30 294190 184820 45205 68291 -- 27406 19710
इगलास 13 309684 190630 19793 33414 66146 57953 --
नोट- रालोद व कांग्रेस में गठबंधन रहा।
वर्ष 2017--
सीट प्रत्याशी मतदाता मतदान भाजपा सपा रालोद बसपा कांग्रेस
खैर 11 375522 232118 124198 7496 41888 53477 --
बरौली 10 356744 235107 125545 -- 1829 86782 17238
अतरौली 15 382530 232591 115397 64430 1051 45041 --
छर्रा 15 360415 229000 110738 54604 1010 53859 --
कोल 14 363057 228587 93814 42851 -- 37909 38623
शहर 12 370237 246114 113752 98312 948 25704 --
इगलास 07 359639 233621 128000 -- 28141 53200 20934
नोट - सपा-कांग्रेस गठबंधन रहा, हालांकि कोल सीट में सपा व कांग्र्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशी उतारे।
वर्ष 2022--
सीट प्रत्याशी मतदाता मतदान भाजपा सपा रालोद बसपा कांग्रेस
खैर 07 403515 249902 138517 -- 41154 64996 1494
बरौली 07 379219 242957 147328 -- 32511 57047 2359
अतरौली 11 401731 240841 125142 85804 -- 23078 1325
छर्रा 10 386732 242044 110928 86480 -- 37424 1788
कोल 09 404737 250540 107495 101968 -- 22880 15452
शहर 11 395521 251838 119920 107102 -- 18165 2281
इगलास 08 393747 240910 126166 -- 67240 37794 7733
नोट- सपा-रालोद में गठबंधन हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें