फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में सपा-रालोद की रैली: मंच पर एक साथ लोगों के चढ़ने से सीढ़ियां टूटी, अव्यवस्थाओं से जूझे कार्यकर्ताओं, कई बार माइक हुआ खराब

Thu, 23 Dec 2021 10:23 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़

सार

सपा-रालोद की संयुक्त परिवर्तन संदेश रैली में जब सपा समर्थकों को यह पता चला कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नहीं आ रहे हैं, तब उनमें मायूसी छा गई। वहीं पुलिस के भी तेवर थोड़े कम हो गए, क्योंकि अखिलेश यादव को जेड प्लस की सुरक्षा मिली हुई है।
विज्ञापन
मंच पर एक साथ लोगों के चढ़ने से सीढ़ियां टूटी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इगलास में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर आयोजित सपा-रालोद की संयुक्त परिवर्तन संदेश रैली में मंच पर एक साथ लोगों के चढ़ने से सीढ़ियां टूट गईं। इसमें कई नेता सीढ़ी की रेलिंग से भी लटक गए। उन्हें चोटें भी आई हैं। मंच से लेकर कार्यक्रम स्थल तक काफी अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं। मंच पर जयंत चौधरी भी मौजूद थे।

विज्ञापन


जयंत चौधरी का हेलीकॉप्टर कार्यक्रम स्थल के ऊपर दोपहर 2:08 मिनट पर दिखा। कुछ देर के बाद वह मंच पर पहुंचे। उन तक पहुंचने के लिए नेताओं का एक समूह सीढिय़ों से जा रहा था, तभी सीढ़ियां टूट गईं। कुछ गिर गए और दो-तीन नेता रेलिंग में फंस गए, जिन्हें निकालने के लिए दो नेताओं ने मदद की। इसी तरह रागिनी गायक के मंच पर कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने कब्जा कर रखा था। इसी बीच माइक भी कई बार खराब हुआ। महिला कार्यकर्ताओं में अव्यवस्था को लेकर काफी नाराजगी दिखी।

अखिलेश यादव के न आने से दिखी मायूसी
सपा-रालोद की संयुक्त परिवर्तन संदेश रैली में जब सपा समर्थकों को यह पता चला कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नहीं आ रहे हैं, तब उनमें मायूसी छा गई। वहीं पुलिस के भी तेवर थोड़े कम हो गए, क्योंकि अखिलेश यादव को जेड प्लस की सुरक्षा मिली हुई है।
विज्ञापन


हेलीकॉप्टर देख भागे समर्थक
जयंत चौधरी का हेलीकॉप्टर जब आसमान में दिखा तो समर्थक हेलीपैड की तरफ भागे। हालांकि, बैरिकेडिंग होने की वजह से वह वहां तक नहीं पहुंच पाए।

गुब्बारा कुर्सी लेकर उड़ गया
रैली स्थल पर सपा-रालोद के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के हाइड्रोजन गैस गुब्बारे लगे थे। इनमें एक गुब्बारे की रस्सी में किसी ने कुर्सी बांधकर उसे रस्सी को काट दिया, जिससे कुर्सी के साथ गुब्बारा आसमान में उड़ गया। एक गुब्बारे में ड्रोन कैमरा भी फंस गया था।

रैली खत्म होते हुए उखाड़ने लगे होर्डिंग्स-बैनर
जैसे ही रैली खत्म हुई, वैसे ही रैली स्थल पर लगे होर्डिंग्स व बैनर रैली में लोगों ने उखाडऩा शुरू कर दिया। किसी के हाथ में एक बैनर तो किसी ने दो बैनर फाड़कर ले गए।

अखिलेश ने किया ट्वीट
इगलास में उमड़ी भीड़ देखकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 'इगलास में सपा-रालोद की संयुक्त रैली में जुटा आम जनता और किसानों का जन सैलाब उप्र में बदलाव का स्पष्ट संदेश दे रहा है। पश्चिम पुकारता, नहीं चाहिए भाजपा। यूपी में इंकलाब होगा, बाइस में बदलाव होगा।

जयंत को भेंट की एएमयू शताब्दी द्वार की तस्वीर
सपा-रालोद की संयुक्त परिवर्तन संदेश रैली में छात्र नेता यासीन गाजी ने रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को एएमयू के शताब्दी द्वार की तस्वीर भेंट की। उनसे सपा-रालोद सरकार आने पर एएमयू छात्रों पर लगे फर्जी मुकदमे वापस लेने का अनुरोध किया। इस अवसर पर मोहम्मद सगीर अहमद, इमरान, शान कुरैशी, अदनान मौजूद रहे।
विज्ञापन


सपा प्रवक्ता राजेश ने दिया इस्तीफा
सपा के जिला प्रवक्ता राजेश सैनी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव को व्हाट्सएस के माध्यम से भेज दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें