समाजवादी पार्टी से मेयर प्रत्याशी मुजाहिद किदवई ने शनिवार को अपना नामांकन पत्र जमा कर दिया। उन्होंने तीन सेटों में नामांकन जमा किया। जिसमें प्रस्तावक के रूप में पूर्व विधायक जफ र आलम, डॉ. बादशाह खान और अधिवक्ता चंद्रशेखर दीक्षित शामिल हुए। इस मौके पर निकाय चुनाव के पर्यवेक्षक एवं मैनपुरी के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. दीप सिंह पाल, पूर्व नगर विधायक जफर आलम, जिलाध्यक्ष अशोक यादव, महानगर अध्यक्ष अज्जू इसहाक, अतीत अग्रवाल और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। मुजाहिद ने कलेक्ट्रेट के नये भवन में जिलाधिकारी की अदालत में एडीएम वित्त एवं राजस्व बच्चू सिंह को अपना नामांकन दिया।
सपा प्रत्याशी मुजाहिद किदवई के नामांकन जुलूस की शुरुआत शाहजमाल ईदगाह से सुबह 10 बजे हुई। यहां से सपा प्रत्याशी पूरे लावलश्कर के साथ पर्चा दाखिल करने के लिए निकले। उनके साथ पूर्व मंत्री ख्वाजा हलीम, पूर्व विधायक जफ र आलम, अलीगढ़ प्रभारी दीप सिंह पाल, जिलाध्यक्ष अशोक यादव, महासचिव कुंवर बहादुर सिंह बघेल, महानगर अध्यक्ष अज्जू इसहाक, सलमान शाहिद, पूर्व पार्षद यामीन खां और कृपाल सिंह यादव सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
नामांकन जुलूस देहलीगेट चौराहा, रेलवे रोड, कठपुला होते हुए तस्वीर महल पहुंचा। शाहजमाल के अलावा केलानगर, जमालपुर, शमशाद मार्केट से भी युवा सपाई जुलूसों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। इनको अलग-अलग रास्तों पर रोका गया। आचार संहिता के चलते तस्वीर महल चौराहे पर लगाई गई बैरीकेडिंग पर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने जुलूस को रोक दिया। इसके बाद सपा प्रत्याशी व पार्टी पदाधिकारियों को पैदल ही आगे जाना पड़ा।
इस मौके पर पूर्व महानगर अध्यक्ष सपा अहमद सईद सिद्दीकी, सपा के प्रदेश सचिव दिनेश यादव, लोहिया वाहिनी के आशीष मोहन यादव, पंकज वर्मा, शीलू ठाकुर, अजय चौधरी, मो. सालिम, पूरनमल प्रजापति, सूरजपाल राणा, कासिफ आब्दी, सपा छात्र सभा के मुंतज़िम किदवई, वसीम राजा, शफ ीक शानू, फु रकान चौधरी, आमिर चौधरी, तसलीम सिद्दीकी, रिहान खान, यामिन अब्बासी, जीतू बघेल, विनोद कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।
ये वही गवर्नर हैं जो 350 साइकिलें लेकर आए थे
सपा महानगर अध्यक्ष अज्जू इसहाक नामांकन कक्ष के बाहर थे उसी वक्त निर्दलीय प्रत्याशी गवर्नर सिंह लोधी भी मेयर पद के लिए नामांकन करने पहुंचे। गवर्नर सिंह लोधी पूर्व में सपा में रह चुके हैं। उनसे बाहर मिले अज्जू इसहाक बोले.. ये वही गवर्नर सिंह हैं जो टप्पल में पूर्व सीएम अखिलेश यादव की साइकिल रैली में साढ़े तीन सौ साइकिल लेकर पहुंचे थे। अज्जू ने गवर्नर से कहाकि चुनाव के बाद फिर से सपा में आना है..। इस पर गवर्नर मुस्करा दिए।