फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सपा-कांग्रेस गठबंधन और बसपा प्रत्याशी 3 अप्रैल को करेंगे नामांकन, आएंगे दिग्ग्ज नेता

Tue, 02 Apr 2024 11:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ लोकसभा  से सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी चौधरी बिजेंद्र सिंह सुबह 10:30 बजे नामांकन करेंगे। बसपा प्रत्याशी हितेंद्र उपाध्याय बंटी अपने साथियों के साथ सुबह 11:30 बजे सिटी इन्क्लेव स्थित आवास से नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
सपा-कांग्रेस प्रत्याशी बिजेंद्र सिंह और बसपा प्रत्याशी हितेंद्र उपाध्याय बंटी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

3 अप्रैल को सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी चौधरी बिजेंद्र सिंह और बसपा प्रत्याशी हितेंद्र उपाध्याय बंटी लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन करेंगे। नामांकन के दौरान दिग्गज नेता शामिल होंगे। 

विज्ञापन


सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी चौधरी बिजेंद्र सिंह सुबह 10:30 बजे नामांकन करेंगे। उन्होंने कहा कि नामांकन में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजबब्बर, हरियाणा के पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल शामिल होंगे। वह हेलिकॉप्टर से आएंगे। 

उधर, बसपा प्रत्याशी हितेंद्र उपाध्याय बंटी अपने साथियों के साथ सुबह 11:30 बजे सिटी इन्क्लेव स्थित आवास से नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट के लिए रवाना होंगे। हितेंद्र के साथ आगरा-अलीगढ़ मंडल कोआर्डिनेटर सूरज सिंह, मंडल कोआर्डिनेटर अशोक सिंह, विजेंद्र सिंह विक्रम, रणवीर कश्यप, महेश चौधरी, जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्रा, जितेंद्र लोधी, पहल सिंह, अरविंद नारायण, सलमान शाहिद, मोहम्मद फुरकान आदि होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें