जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नीरज जादौन ने बड़ा फेरबदल किया है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से नौ थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।
जारी सूची के अनुसार थाना पालीमुकीमपुर के प्रभारी निरीक्षक रविचंद्र वाल को अब थाना रोरावर का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। सिविल लाइन के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार को हटाकर थाना क्वार्सी की कमान सौंपी गई है।
चंडौस के प्रभारी निरीक्षक सत्यवीर सिंह को अब थाना सिविल लाइन का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार का ट्रांसफर कर उन्हें थाना गभाना का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।
सासनीगेट के प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह परमार को थाना चंडौस का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। बरला के प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार को थाना पालीमुकीमपुर की जिम्मेदारी दी गई है। साइबर क्राइम थाने की प्रभारी निरीक्षक सरिता सिंह को थाना बरला का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा विजयगढ़ के थानाध्यक्ष उप-निरीक्षक हेमंत मावी को अब शहर के मुख्य थाना कोतवाली नगर का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। थाना दादों के अंतर्गत सांकरा पुलिस चौकी के प्रभारी उप निरीक्षक सतीश चंद्र को पदोन्नत करते हुए थानाध्यक्ष विजयगढ़ के पद पर तैनात किया गया है। ब्यूरो