प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि चाहे जितनी कोशिश कर ली जाय, पूर्व नगर विकास मंत्री आजम खां, सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी भारत माता की जय नहीं बोल सकते। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय भावना से काम करती है। कार्यकर्ता ही भारत माता की जय एवं जय हिंद का नारा लगाते हैं। वे मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 102 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल का जीवन दर्शन वर्तमान परिस्थिति में हमारा मार्गदर्शक है। भाजपा उनके दिखाए मार्ग पर चलकर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को संपूर्ण विश्व में सशक्त बनाने का कार्य कर रही है। उनके संबोधन के दौरान भारत माता की जय के नारे लगते रहे। कार्यक्रम का आयोजन सुरेंद्र नगर स्थित श्रीराम बैंक्युट हॉल में किया गया था। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती जन सहयोग दिवस के रूप में मनाई गई। एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी एवं जनता के बीच सकारात्मक कड़ी का कार्य करते हुए समस्याओं का समाधान कराएं। अलीगढ़ सांसद सतीश कुमार गौतम ने कहा कि भारत सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलकर समाज में अंतिम पायदान पर खड़े लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने में लगी है। उन्होंने 2019 में नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को शहर विधायक संजीव राजा, छर्रा विधायक ठाकुर रवेंद्र पाल सिंह, इगलास विधायक राजवीर दिलेर, जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानी ब्रजेश पत्रकार, नारायण दत्त शर्मा, गरुड़ध्वज उपाध्याय, देवेंद्र सक्सेना, हीरालाल, सोनी राम, योगेश सक्सेना, विजय नवमान, हरीश वार्ष्णेय, अर्जुन सिंह विक्की आदि को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त कोल विधान सभा के 6 मंडलों के मंडल अध्यक्ष को नाम पट्टिका देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर शकुंतला भारती, शिवनारायण शर्मा, रामसखी कठेरिया, आशुतोष वार्ष्णेय, डॉ. राजीव अग्रवाल, मीना कुमारी, संदीप चाणक्य, ओम प्रकाश नायक, राजेश भारद्वाज, श्यौराज सिंह, योगेंद्र सिंह लालू, विक्रम सिंह हिंडोल, अनिल सेंगर, सुभाष शर्मा, प्रदीप ठाकुर, अनिता सिंह, नरेंद्र पचौरी, संगीता वार्ष्णेय, रीता राजपूत, वैभव गौतम, सुबोध स्वीटी, मनोज अग्रवाल, मधुलिका राघव, विमलेश वर्मा, अतुल राजा, मनोज शर्मा, दीपक शर्मा, नासिर नकवी, मुनव्वर शम्सी आदि मौजूद थे।
जन सहायता केंद्र का शुभारंभ
परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कोल विधायक अनिल पाराशर द्वारा स्थापित जन सहायता केंद्र का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से जनता को अपनी बात कहने में आसानी होगी। कोल विधायक अनिल पाराशर ने फोन नंबर 8401400400 जारी करते हुए कहा कि इसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या को मुझ तक आसानी से पहुंचा सकता है।
दीनदयाल जयंती पर स्वच्छता अभियान, चिकित्सा शिविर
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस पर भाजपा सिविल लाइन मंडल के अध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय की अध्यक्षता में भमोला स्थित शनि मंदिर में स्वच्छता अभियान एवं मलिन बस्ती बेगपुर में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। रनवीर सिंह, संजय, किशनकांत, सुभाष मौजूद थे। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अख्तर पहलवान की अध्यक्षता में काजीपाड़ा स्थित जिला कार्यालय पर जन्म दिवस मनाया गया। बहाव कुरैशी, शकील, मुन्नालाल, आजम अब्बासी, आबिद रऊफ, शहजाद आदि मौजूद थे। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के महानगर अध्यक्ष संदेश राज की अध्यक्षता में गांधी पार्क में निर्धन लोगों को भोजन वितरण किया गया।