फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: दरोगा की तेज रफ्तार बोलेरो कार ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में बेटे की मौत, मां घायल

Tue, 03 Jun 2025 10:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मोहित और उसकी मां गमी में शोक व्यक्त करने आए थे। दोनों शाम करीब चार बजे वापस अपने गांव लौट रहे थे। छर्रा-सांकरा मार्ग पर स्थित गांव नगला भूड़ के पास सांकरा की ओर से आ रही बोलेरो कार ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मृतक मोहित कुमार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दादों थाना क्षेत्र के गांव नगला भूड़ के पास कासगंज के एक दरोगा की तेज रफ्तार बोलेरो कार ने बाइक सवार मां-बेटे को चपेट में ले लिया। 3 जून शाम हुए इस हादसे में बेटे की मौत हो गई, जबकि मां की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दरोगा को थाने में बैठा लिया है। हादसे मरने वाले युवक की पहचान मोहित कुमार (22) निवासी गांव सलेमपुर पहाड़गढ़ी  थाना खुर्जा देहात बुलंदशहर के रूप में हुई है। उनकी मां  पप्पी देवी भी  हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई है, जिनका अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


मोहित और उसकी मां दादों क्षेत्र के गांव खिरीरी-मस्तीपुर में ग्राम प्रधान कुमरपाल के यहां गमी में शोक व्यक्त करने आए थे। हादसे के वक्त 3 जून शाम करीब चार बजे वापस अपने गांव लौट रहे थे। छर्रा-सांकरा मार्ग पर स्थित गांव नगला भूड़ के पास सांकरा की ओर से आ रही बोलेरो कार ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। मां-बेटा सड़क किनारे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंचे रिश्तेदार दोनों को छर्रा के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से दोनों को अलीगढ़ के निजी अस्पताल रेफर कर दिया, जहां मोहित को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घायल पप्पी देवी का उपचार चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बोलेरो कार को कासगंज में तैनात एक दरोगा चला रहा था। 

विज्ञापन

दरोगा पर नशे में बोलेरो चलाने का आरोप

सूचना पर पहुंची थाना पुलिस  बोलेरो कार को कब्जे में लेकर थाने चली आई। ग्राम प्रधान कुमरपाल का आरोप है कि बोलेरो को एक दरोगा चला रहा था और वह नशे में था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद उन्होंने दरोगा को ड्राइविंग सीट से उतरते हुए भी देखा था। मोहित दो भाई एक बहन में सबसे छोटा था। युवक की मौत सूचना मिलते ही परिवार वाले अलीगढ़ आ गए और सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

थाना प्रभारी बोले, दरोगा विभागीय कार्य से आए थे, चालक फरार 
थाना प्रभारी सुनील तोमर ने बताया कि कार थाना कासगंज क्षेत्र के एक थाने में तैनात दरोगा की है, जो किसी विभागीय कार्य से क्षेत्र में आए थे। घटना के समय वाहन कोई चालक चला रहा था, जो मौके से फरार हो गया। दरोगा थाने में मौजूद हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें