फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा को पोती का पक्ष लेना पड़ा भारी: बेटे व पोतों ने पीट-पीटकर बुजुर्ग को मार डाला, बेटा पकड़ा,पोते फरार

Mon, 15 Jul 2024 11:06 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बाबा अपनी पोती का पक्ष लेता था। जिससे नाराज होकर उसके बेटे और पोतों ने उसे पीट कर मार डाला। पुलिस ने बेटे को पकड़ लिया, जबकि दोनों पोते फरार हो गए।
विज्ञापन
बुुजुर्ग की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

15 जुलाई की सुबह करीब छह बजे टप्पल थाना क्षेत्र के गांव देवाका में एक बुजुर्ग की उसके बेटे और पोतों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार की तैयारी भी कर ली, तब तक किसी ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया। वहीं, दोनों आरोपी पोते फरार हो गए।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


गांव देवाका निवासी रामसिंह (80) के दो बेटे थे। छोटे बेटे शिवकुमार की काफी पहले मौत हो चुकी है। साल भर पहले शिवकुमार की बेटी का विवाह जींद, हरियाणा में हुआ था। वह दो बार ही कुछ दिनों के लिए ससुराल गई थी, इसके बाद से मायके में रह रही थी। वह अपनी ससुराल नहीं जाना चाहती थी और रामसिंह अपनी पोती का पक्ष लेते थे। इसी बात पर आए दिन घर में कलह होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन पहले शिवकुमार की बेटी का अपने पति से तलाक हो गया था, जिसके बाद परिवार में कलह बढ़ गई थी। नानक और उसका बेटा-भतीजा इसके लिए बुजुर्ग रामसिंह को दोषी मान रहे थे। इसी विवाद में सोमवार की सुबह करीब छह बजे नानक, उसके बेटे अनिल और भतीजे प्रवीण ने पीट-पीटकर राम सिंह को मार डाला। सूचना पर थाना प्रभारी शिशुपाल शर्मा व सीओ खैर राजीव द्विवेदी मौके पर पहुंच गए। फाॅरेंसिक टीम को बुला लिया, जिसने मौके पर साक्ष्य एकत्र किए।

रामसिंह की पोती अपनी ससुराल जींद, हरियाणा नहीं जाना चाहती थी। उसे जींद क्षेत्र का माहौल रास नहीं आ रहा था। यह बात उसने पुलिस को भी बताई। आरोपी नानक को हिरासत में ले लिया गया है। अन्य दोनों हत्या आरोपियों की तलाश की जा रही है। - शिशुपाल सिंह, एसओ टप्पल।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें