ग्रामीणों ने बताया कि आसमान में एक के पीछे एक तीन ड्रोन जैसे उड़ते नजर आए, जिनमें लाइटें जल रही थीं। इसके कुछ देर बाद दो और ड्रोन जैसे आए। इनका वीडियो भी बनाया गया है।
अलीगढ़ के दादों में 2 अगस्त की रात तीन ड्रोन जैसा कुछ उड़ता नजर आया। ग्रामीणों के अनुसार रात में तीन और फिर दो ड्रोन दादों के ऊपर उड़ रहे थे। लोगाें ने इसका वीडियो बनाकर दादों पुलिस को सौंपा है। लोगों ने तत्काल ही इसकी सूचना दादों थाना पुलिस को दी, तो पुलिस कर्मी भी वहां पर पहुंच गए, जहां लोगों ने ड्रोन जैसा कुछ उड़ते हुए देखा था।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि आसमान में एक के पीछे एक तीन ड्रोन उड़ते नजर आए, जिनमें लाइटें जल रही थीं। इसके कुछ देर बाद दो और ड्रोन आए। इनका वीडियो भी बनाया गया है। यह वीडियो लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं, साथ ही पुलिस को भी वीडियो सौंपे हैं।
दादों थाना प्रभारी धीरज कुमार ने कहा कि 3 अगस्त सुबह ही उन्होंने कार्यभार संभाला है। क्षेत्र में ड्रोन उड़ने की जानकारी मिली है। क्षेत्रवासियों से सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। बाकी कोई मामला पकड़ में आता है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।