फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कासगंज के ग्राम प्रधान को एसओजी टीम ने पकड़ा, ग्रामीणों से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन स्वराज गुट के जिला कासगंज के पदाधिकारी एवं वहां के गांव कुम्हरौआ के प्रधान आरेेंद्र कुमार को एसओजी टीम ने बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे थाना दादों क्षेत्र के गांव औंधाखेड़ा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर क्षेत्र में लोगों को गुमराह कर अवैध उगाही करने तथा किसान संगठन के नाम से लोगों पर दबाव बनाने के आरोप हैं। इस दौरान ग्रामीणों की एसओजी टीम से मारपीट भी हुई।
विज्ञापन




आरोपी के खिलाफ जिला कासगंज में कई रिपोर्ट दर्ज हैं। वह पिछले कई महीनों से पुलिस की गिरफ्त से दूर औंधाखेड़ा में रह रहा था। एसओजी कासगंज की टीम ने सूचना के आधार पर औंधाखेड़ा में दबिश दी। इस दौरान एसओजी टीम और कुछ ग्रामीणों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।



स्थिति तनावपूर्ण होने पर थाना दादों पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। एसओजी टीम आरोपी आरेंद्र कुमार को हिरासत में लेकर कासगंज चली गई है। सीओ छर्रा संजीव तोमर ने बताया कि ग्रामीणों ने एसओजी टीम के साथ अभद्रता की गई थी, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें