फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मुकदमा दर्ज न करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, एसएसपी ने गभाना एसओ को किया निलंबित

Fri, 17 Oct 2025 05:31 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बुधवार देर शाम एसएसपी नीरज जादौन कस्बा गभाना में पैदल गश्त के लिए पहुंचे थे। जब वह तहसील की ओर से पुलिसकर्मियों व सीओ संग थाने की ओर आ रहे थे। तभी गांव नगौला पैराई का व्यक्ति उनके सामने आकर खड़ा हो गया। उसने बताया कि 13 अक्तूबर को उसके भाई को पीटा गया। हमला किया गया। 
विज्ञापन
एसओ निलंबित - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के गभाना स्थित नगौला पैराई में तीन दिन पहले हुई मारपीट की घटना में मुकदमा दर्ज न करना थाना प्रभारी को भारी पड़ गया। बुधवार देर शाम कस्बे में गश्त के लिए पहुंचे एसएसपी से पीड़ित ने इसकी शिकायत कर दी। इस पर एसएसपी ने तत्काल एसओ विनय कुमार को निलंबित कर दिया। साथ में सीओ को निर्देशित कर मुकदमा भी दर्ज कराया।

विज्ञापन


बुधवार देर शाम एसएसपी नीरज जादौन कस्बा गभाना में पैदल गश्त के लिए पहुंचे थे। जब वह तहसील की ओर से पुलिसकर्मियों व सीओ संग थाने की ओर आ रहे थे। तभी गांव नगौला पैराई का व्यक्ति उनके सामने आकर खड़ा हो गया। उसने बताया कि 13 अक्तूबर को उसके भाई को पीटा गया। हमला किया गया। 

मामले में थाना पुलिस ने मेडिकल परीक्षण भी कराया लेकिन तहरीर दिए जाने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। यह सुन एसएसपी भड़क गए। उन्होंने तत्काल एसओ विनय कुमार को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया। बाद में सीओ संजीव तोमर को मुकदमा कराने के लिए निर्देशित किया गया। देर रात पुलिस प्रवक्ता की ओर से निलंबन आदेश जारी होने की पुष्टि की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें