छात्रों ने हॉल के गेट पर प्रोवोस्ट के नो एंट्री के पोस्टर लगा दिए। छात्रों ने बताया कि छोटे-छोटे कमरे में एक-एक बेड बढ़ाया जा रहा है, जो ठीक नहीं है। प्रोवोस्ट जबरन ऐसा कार्य कर रहे हैं। इसके बाद देर शाम को छात्रों ने बाब-ए-सैयद जाम कर दिया और प्रोवोस्ट के खिलाफ नारेबाजी की।
एएमयू में सर सुलेमान हॉल के प्रोवोस्ट के खिलाफ गो बैक के नारे लगे। प्रोवोस्ट पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाकर छात्रों ने हॉल के गेट पर धरना दे दिया। फिर बाब-ए-सैयद बंद कर दिया। छात्रों ने प्रोवोस्ट कार्यालय पर ताला लगाकर उनके इस्तीफे की मांग की है।
विज्ञापन
6 अगस्त को छात्रों ने हॉल के गेट पर प्रोवोस्ट के नो एंट्री के पोस्टर लगा दिए। छात्रों ने बताया कि छोटे-छोटे कमरे में एक-एक बेड बढ़ाया जा रहा है, जो ठीक नहीं है। प्रोवोस्ट जबरन ऐसा कार्य कर रहे हैं। इसके बाद देर शाम को छात्रों ने बाब-ए-सैयद जाम कर दिया और प्रोवोस्ट के खिलाफ नारेबाजी की।
इस संबंध में प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि एक बेड वाले कमरे में एक और बेड लगाने का निर्णय बैठक में लिया गया था। उसी का अनुपालन प्रोवोस्ट कर रहे हैं। मामले को बैठक में रखा जाएगा। इसके बाद पूर्व में लिए गए निर्णय की समीक्षा की जाएगी।