फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू में आईएसआईएस और आतंकवाद के खिलाफ लगे नारे

Sat, 02 Jul 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एएमयू सर्किल पर मार्च निकालते एएमयू छात्र और शिक्षक। - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में आईएसआईएस एवं आतंकवाद के खिलाफ नारे लगे। इसके साथ ही महात्मा गांधी की तस्वीर हाथ में लिए छात्रों ने तिरंगा लहराते हुए संदेश दिया कि वे लोग इजरायली बमबारी से तबाह फलस्तीन के मजलूमों के साथ है।
विज्ञापन

एएमयू जामा मस्जिद में अलविदा नमाज के बाद कुद्स दिवस पर यूनिवर्सिटी सर्किल तक जुलूस निकाला गया। इसमें हिंदुस्तान जिंदाबाद के साथ ही इजरायल एवं अमेरिका के खिलाफ नारे लगे। आयोजकों का कहना था कि शहर में धारा 144 लगी है, इसलिए जुलूस कैंपस से बाहर नहीं निकाला गया। यूनिवर्सिटी सर्किल पर वक्ताओं ने तकरीर में कहा कि आईएसआईएस अमेरिका एवं इजरायल की देन है और उन्हीं के इशारे पर काम करती है। चेहरे पर धर्म का नकाब लगाकर ये लोग इस्लाम को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं।
इजरायली बमबारी के शिकार मजलूमों के साथ हम लोग हंै। वहां मौजूद लोगों ने अमेरिकी एवं इजरायली सामान के बहिष्कार की अपील भी की। कार्यक्रम को मौलाना जाहिद हुसैन, एएमयू छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष माजिन जैदी आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर अंजुमन तंजीमुल अजा एएमयू के सचिव नादिर नकवी, मुर्तजा नकवी, मौलाना रजा अली, जाफर जैदी आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें