छर्रा के बांईकलां निवासी बुजुर्ग दिव्यांग रात्रि में वह सिलिंडर पर मोमबत्ती जलाकर सो गए। मोमबत्ती की चिंगारी से अचानक सिलिंडर में आग लग गई। आग की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत हो गई।
अलीगढ़ में छर्रा थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव बांईकलां निवासी एक बुजुर्ग की सिलिंडर में आग लगने से चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
गांव बांईकलां निवासी 60 वर्षीय दिव्यांग जयपाल पुत्र हरदेव सिंह मजदूरी करते हैं। वह शराब के आदी बताए जाते हैं। बुधवार की रात्रि में वह सिलिंडर पर मोमबत्ती जलाकर सो गए। मोमबत्ती की चिंगारी से अचानक सिलिंडर में आग लग गई।
आग की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत हो गई। ग्राम प्रधान पति वीरपाल सिंह ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बुजुर्ग की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। उनके एक पुत्री की शादी हो गई, जबकि पुत्र काफी समय पहले गांव छोड़कर अन्य कहीं चला गया है।