इस बार होली पर दीवाली का अहसास होगा। दुकानों पर रंग-गुलाल, पिचकारियों के साथ रंग के पटाखे बिक रहे हैं। जो आवाज के साथ आसमान को रंगीन और खुशबूदार कर देंगे।
होली में अब केवल दो दिन शेष रह गए हैं। बाजार पर होली का खुमार पूरी तरह से छा गया है। इस बार बाजार में रंग वाले पटाखे आए हैं। जिनकी खूब मांग है। कारोबारी सोमांक वार्ष्णेय ने बताया कि बाजार में कलर फॉग, कॉकटेल कैन, रेनूबो फॉग, गुलाल सिलिंडर आदि उत्पादों की मांग है। स्काई शॉट में नौ अलग-अलग रंग के गुलाल भरे हैं। जो पटाखे की तरह आवाज करेंगे और रंग फेंकेंगे। इनकी कीमत 90 रुपये से शुरू होकर इनकी कीमत 1350 तक है।
भगवा रंग का गुलाल का स्टॉक खत्म
कारोबारियों के अनुसार बाजार में भगवा गुलाल का स्टॉक साफ हो गया है। इस रंग के गुलाल की मांग बड़े स्तर पर है। छोटे पाउच से लेकर बड़ी बोरियों तक इसकी बिक्री है। बाजार में आठ रुपये किलो से 80 रुपये किलो तक का गुलाल है।
इनके दाम
कलर फॉग- 90 से 300 रुपये।
कॉकटेल कैन (तीन रंग)- 90 से 350 रुपये।
स्काई शॉट (नौ रंग) - 1350 रुपये।