फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: आरएमपीयू में खुलेगा कौशल विकास केंद्र

विज्ञापन
आरएमपीयू। - फोटो : Archive
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय विश्वविद्यालय की कार्य परिषद ने परिसर में सेंटर ऑफ स्किल डेवलपमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप की स्थापना के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से अनुमोदित कर दिया। इसके माध्यम से छात्रों को कौशल विकास, उद्यमिता, नवाचार और रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

विवि के कुलसचिव प्रबुद्ध सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी-2020) की भावना के अनुरूप यह केंद्र विद्यार्थियों को केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि उद्योगों की मांग के अनुरूप व्यावहारिक कौशल भी प्रदान करेगा। केंद्र की स्थापना से विद्यार्थियों के लिए स्वरोजगार और स्टार्टअप की संभावनाएं बढ़ेंगी।


साथ ही विभिन्न अल्पकालिक एवं प्रमाणपत्र आधारित कौशल विकास कार्यक्रमों का संचालन भी किया जाएगा, जिससे युवाओं की रोजगार क्षमता में वृद्धि होगी। कार्य परिषद द्वारा प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दिए जाने के बाद विश्वविद्यालय परिसर में केंद्र की स्थापना की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें