नौरंगाबाद क्षेत्र के कुंवरनगर में एक किशोरी समेत दो डेंगू के मरीजों की पुष्टि हुई है। ग्रामीण इलाके में लोधा के भुकरावली में एक साल का मासूम और एलमपुर में 12 साल का बालक डेंगू से पीड़ित मिला है। इसके अलावा खैर के मिलक में 50 साल की महिला और अतरौली के बुलनगरिया में 24 साल की महिला डेंगू से पीड़ित मिली हैं।
अलीगढ़ जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। 23 अक्तूबर को जनपद में एक मासूम समेत डेंगू के छह नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या 84 पहुंच गई है। इधर, विजयगढ़ में एक युवक की मौत भी हुई है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि युवक की मौत बुखार से हुई है।
विज्ञापन
23 अक्तूबर को शहर के नौरंगाबाद क्षेत्र के कुंवरनगर में एक किशोरी समेत दो डेंगू के मरीजों की पुष्टि हुई है। ग्रामीण इलाके में लोधा के भुकरावली में एक साल का मासूम और एलमपुर में 12 साल का बालक डेंगू से पीड़ित मिला है। इसके अलावा खैर के मिलक में 50 साल की महिला और अतरौली के बुलनगरिया में 24 साल की महिला डेंगू से पीड़ित मिली हैं। इन सभी का उपचार घरों पर चल रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इनके घरों के आसपास फॉगिंग कराकर कीटनाशक का छिड़काव कराया है। इसके अलावा अकराबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत नगलाबरी में एक किशोर की मौत हो गई। चाचा सुरेंद्र ने बताया कि मोहित पुत्र पप्पू सिंह को तीन दिन से बुखार था। तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी तो परिवार के लोग रावत हॉस्पिटल ले गए। लेकिन हालत को देखते हुए डॉक्टर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। यहां हुई जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। उपचार के दौरान 22 अक्तूबर की देर शाम मोहित ने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या 84 पहुंच गई है।