फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: नाबालिग को मुकदमे में फंसाकर परिजनों से वसूले साढ़े छह लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंडरा गांव के एक व्यक्ति ने क्वार्सी क्षेत्र के मां-बेटे सहित तीन लोगों के विरुद्ध साढ़े छह लाख रुपये वसूलने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि नामजद महिला ने नाबालिग बेटे को फर्जी मुकदमे के फंसा दिया, समझौते के नाम रुपये,एलईडी टीवी वसूल लिया, अब फिर धमका रहे थे।
विज्ञापन

कोंडरा गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर शैलेंद्र ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि क्वार्सी क्षेत्र की एक महिला ने अपने बेटे और भाई के साथ मिलकर उसके इकलौते बेटे के विरुद्ध लड़की को फुसला ले जाने और एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा लिखवाया गया। मुकदमे में उन्हें उच्च न्यायालय द्वारा 17 जून को स्थगन आदेश मिल गया। आरोप है कि इस बीच बदनामी का खौफ दिखाकर आरोपियोंन ने उनसे समझौते के नाम पर साढ़े छह लाख रुपये की मांग की थी जिसके एवज में उसने 4 जून को एक रेस्टोरेंट में 2 लाख तथा उसी रात साढ़े चार लाख रुपए आरोपियों को दिए थे। इसके बाद उनसे एलईडी टीवी मांगा, जिसे उन्होंने दे दिया। आरोप है कि वावजूद आरोपी लगातार रुपयों की मांग कर रहे हैं। पीड़ित ने सुबूत होने का दावा कर क्षेत्राधिकारी अतरौली से शिकायत की थी, जिनके आदेश पर नामजदों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें