फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: डंपिंग ग्राउंड के प्रस्ताव को निरस्त होने तक धरना देंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव शाहपुर के समीप भाकियू चढूंनी के जिलाध्यक्ष अमित चौधरी के नेतृत्व में पिछले पांच दिनों से डंपिंग ग्राउंड बनाए जाने के विरोध में जारी धरने में सोमवार को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुनाम सिंह चढूंनी सम्मिलित हुए। डंपिंग ग्राउंड के प्रस्ताव को निरस्त होने तक धरना देने का एलान करते हुए एसडीएम को ज्ञापन भी दिया गया।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चढूनी ने कहा कि अगर किसान डंपिंग ग्राउंड नहीं चाहते हैं तो इसे बंद कर कहीं और ले जाया जाए, अगर जबरन डंपिंग ग्राउंड बनता है तो किसान शहीद होंगे, लेकिन डंपिंग ग्राउंड नहीं बनने देंगे। किसानों के धरने में पहुंचे एसडीएम गभाना हरिश्चंद्र ने किसानों को एक पर्चा उपलब्ध कराते हुए बताया कि एग्रो वेस्ट से वायो कोल पैलेट निर्माण जो पर्यावरण के लिए वरदान है, प्रदेश की हरित पहल है, जिसमें धान की पराली से बायो कोल पैलेट का निर्माण होगा।ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
वहीं किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन किसानों की मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया गया। धरना प्रदर्शन को राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व जिलाध्यक्ष युवा धीरज चौधरी ने समर्थन देने की बात कही। धरने को गुलजार सिंह बापू, अमित चौधरी, जयवीर सिंह, कुलदीप गुड्डू ने भी संबोधित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय सिंह श्योरान तथा संचालन विजयपाल सिंह मास्टर ने किया। इस मौके पर भूरी सिंह फौजी, डा. बनी सिंह, किरनपाल सिंह, विनीत कुमार, जगन सिंह, कृष्णजीत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें