फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंबेडकर प्रतिमा हटाने पर बवाल: भीमपुर इब्राहिमपुर में सामान्य हो रहे हालात, बाजार खुले, आरोपियों की तलाश जारी

Fri, 31 Jan 2025 01:11 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

भीमपुर इब्राहिमपुर में आंबेडकर की प्रतिमा को हटाने को लेकर बवाल हो गया था। पुलिस पर पथराव हुआ और पुलिस के वाहनों को फूंका गया। गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। कुल 11 वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया। पथराव में पुलिस कर्मियों समेत 12 लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
बवाल के तीसरे दिन इब्राहिमपुर भीमपुर में दुकानें खुली - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में लोधा थाना रोरावर क्षेत्र के गांव भीमपुर इब्राहिमपुर में तीसरे दिन 30 जनवरी हालात कुछ सामान्य होते नजर आए। गांव के बाहर बाजार आम दिनों की तरह ही खुले। हालांकि, कुछ दुकानें अभी भी बंद हैं। ग्रामीण भी अपने रोजमर्रा के काम करते हुए दिखाई दिए। गांव से अभी भी पुरुष गायब हैं। अधिकांश घरों पर ताले लगे हुए हैं। गांव का प्राथमिक स्कूल खुला और शिक्षक भी पहुंचे, लेकिन स्कूली बच्चे पढ़ने नहीं पहुंचे। गांव में कई थानों का फोर्स व पीएसी तैनात है।

विज्ञापन


28 जनवरी को भीमपुर इब्राहिमपुर गांव में आंबेडकर की प्रतिमा को हटाने को लेकर बवाल हो गया था। पुलिस पर पथराव कर दिया था। पुलिस के वाहनों को फूंका गया। कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। कुल 11 वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया। राहगीरों के वाहनों को भी निशाना बनाया गया। पथराव में पुलिस कर्मियों समेत 12 लोग घायल हुए थे। पुलिस इस मामले में नामजद पूर्व प्रधान छत्रपाल सिंह, प्रधान पति निर्देश लोधी व शाहपुर कुतुब के धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

इस संबंध में एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि घटना के बाद पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर आसपास के गांवों के उपद्रवियों की तलाश में जुटी हुई हैं। एसडीएम कोल दिग्विजय सिंह ने बताया कि गांव में ग्राम समाज की भूमियों की पैमाइश कर उनकी तारकशी कराई जा रही है। एक स्थान पर पैमाइश के बाद उसकी तारकशी भी करा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें