फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सर सैयद हॉल नॉर्थ बना चैंपियन

विज्ञापन
​एएमयू में सर सैयद हॉल नॉर्थ की विजेता टीम। स्रोत : एएमयू - फोटो : samvad
विज्ञापन
एएमयू गेम्स कमेटी के क्रिकेट क्लब की ओर से इंटर हॉल क्रिकेट प्रतियोगिता हुई। इसमें वीएम हॉल को हराकर सर सैयद हॉल नॉर्थ चैंपियन बना।
विज्ञापन


फाइनल में सर सैयद हॉल नॉर्थ ने 20 ओवर में छह विकेट पर 205 रन बनाए। माजिद ने 35 गेंदों पर 55, गुलाम अशरफ ने 40 गेंदों पर नाबाद 41 रन की पारी खेली। उमर ने चार विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वीएम हॉल की टीम 120 रन के स्कोर पर सिमट गई। माजिन ने सर्वाधिक 16 रन बनाए। माजिद ने पांच विकेट झटके। सर सैयद हॉल नॉर्थ ने 86 रन से जीत दर्ज की। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज मोहम्मद शाहिद, गेंदबाज सज्जाद, क्षेत्ररक्षक अल्तमश, प्लेयर ऑफ द मैच गुलाम अशरफ, प्लेयर ऑफ सीरीज माजिद बने।


मुख्य अतिथि नीरज जादौन ने कहा कि एएमयू में खेलों के लिए उपलब्ध उत्कृष्ट सुविधाएं और खिलाड़ियों का अनुशासन अत्यंत सराहनीय है। पूर्व कुलपति प्रो. मोहम्मद गुलरेज ने कहा कि यूनिवर्सिटी में खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेम्स कमेटी के सचिव प्रो. यूसुफ उज्जमा खान ने स्वागत किया। प्रशिक्षक डॉ. फैसल शेरवानी ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट किए। एसएसपी नीरज जादौन, पूर्व कुलपति प्रो. मोहम्मद गुलरेज, प्रो. सैयद अमजद अली रिजवी, प्रो. मुईन उद्दीन, प्रो. मसरूर आलम, प्रो. शमीम ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।संचालन मजहर उल कमर ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें