फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गांजा तस्कर कृपाल सिंह की 3.33 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने गांजा तस्कर कृपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित तीन करोड़ 33 लाख रुपये से अधिक की अचल संपत्ति को फ्रीज कर दिया है। इसमें अलीगढ़-हाथरस रोड स्थित तीन मंजिला होटल और कई बेशकीमती भूखंड शामिल हैं।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी (एएसपी) वरुण कुमार सिंह ने बताया कि थाना गोरई के गांव गढ़ी धन्नू निवासी कृपाल सिंह एक संगठित गिरोह का सरगना है। यह गिरोह ओडिशा से बड़े पैमाने पर गांजा लाकर निजी वाहनों के माध्यम से आसपास के जनपदों में सप्लाई करता था। आरोपी के खिलाफ पहले से गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस और जानलेवा हमले जैसे गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपनी अवैध कमाई को छिपाने के लिए माता गुड्डी देवी और पिता कोमल सिंह के नाम पर बेनामी संपत्तियां खरीदी थीं। इनमें मडौरा स्थित तीन मंजिला होटल व भूखंड (1.69 करोड़ रुपये), नयाबांस का भूखंड (1.47 करोड़ रुपये) और गांव तेहरा की कृषि भूमि (15.96 लाख रुपये) शामिल हैं। इस कार्रवाई की शुरुआत 11 फरवरी 2026 को हुई थी, जब एएनटीएफ आगरा यूनिट और इगलास पुलिस ने ग्राम सिकुर्रा में छापेमारी कर 491 किलो गांजा बरामद किया था। मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पूरे गिरोह का खुलासा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें