फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: सर सैयद डे 17 अक्टूबर को, विद्वानों का होगा सम्मान, 37 हजार स्टूडेंट्स खाएंगे दावत

Fri, 13 Sep 2024 02:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एएमयू के वर्तमान और पूर्व छात्रों को सर सयैद डे का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बार एएमयू में सर सयैद अहमद खां की जयंती सर सयैद डे के रूप में 17 अक्टूबर को मनाई जाएगी। जिसमें 37 हजार विद्यार्थी दावत खाएंगे।
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के संस्थापक सर सैयद अहमद की जयंती (17 अक्तूबर) को सर सैयद डे के रूप में मनाया जाएगा। इस मौके पर गुलिस्तान-ए-सैयद में कार्यक्रम होगा, जिसमें शिक्षाविदों और विद्वानों का सम्मान होगा। 20 आवासीय हॉलों में 37 हजार विद्यार्थी रात्रिभोज करेंगे। हालांकि, मुख्य अतिथि के नाम पर मुहर नहीं लग सकी है।

विज्ञापन


सर सैयद हाउस में प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें सर सैयद के लेखन, पुस्तकें, चित्र, व्यक्तिगत सामान और सुलेख प्रदर्शित किए जाएंगे। शिक्षाविदों व विद्वानों को उनकी उपलब्धियों के सम्मान में पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। सर सैयद हाउस और शताब्दी द्वार सहित प्रमुख स्थलों को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया जाएगा। 

सर सैयद डे पर व्यवस्थाओं की रूप रेखा तय करने के लिए कुलपति प्रो. नईमा खातून की अध्यक्षता में बैठक हुई। कुलपति ने कहा कि सभी पारंपरिक कार्यक्रम होंगे। बैठक में एएमयू कुलसचिव मोहम्मद इमरान, वित्त अधिकारी प्रो. मोहम्मद मोहसिन खान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें