फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: भजन संध्या में गणेश के भजनों पर झूमे भक्त, हुआ प्रसाद वितरण

Fri, 13 Sep 2024 12:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

भजन संध्या में भगवान गणेश से जुड़े भजनों पर भक्त खूब झूमे। भजन संध्या के अंत में श्रीगणेश जी की आरती हुई। जिसके बाद भक्तों के लिए प्रसाद दिया गया।
विज्ञापन
भजन संध्या में शामिल होते सपा नेता डीआर यादव - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणेश चतुर्थी महोत्सव अंतर्गत रावण टीला मोहल्ले में भजन संध्या का आयोजन किया गया। श्री गणेश के भजनों पर भक्त जमरक झूमे। तदोपरांत भक्तों के लिए प्रसाद वितरित किया गया। 

विज्ञापन


शहर के रावण टीला मोहल्ले में गणेश जी के भक्तों ने भजन संध्या कराई। जिसका शुभारंभ सपा नेता और समाजसेवी डीआर यादव ने फीता काटकर किया। सपा नेता डीआर यादव ने कहा कि भगवान गणेश प्रथम पूज्य और रिद्धी-सिद्धी के दाता हैं। इनके नाम को लेकर शुरू किया जाने वाला काम हमेशा मंजिल तक पहुंचता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भजन संध्या में भगवान गणेश से जुड़े भजनों पर भक्त खूब झूमे। भजन संध्या के अंत में श्रीगणेश जी की आरती हुई। जिसके बाद भक्तों के लिए प्रसाद दिया गया। इस दौरान चंद्रमा यादव, उमाशंकर प्रधान, प्रमोद यादव, रीना बघेल, संतोषी, ध्रुव यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें