फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनी डीपीएस की रजत जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा व उद्योग जगत में नए कीर्तिमान स्थापित करने वाले पावना ग्रुप ने पावना इंटरनेशनल स्कूल में सफरनामा कार्यक्रम का आयोजन किया। पावना इंडस्ट्री के 52 और डीपीएस के 25 वर्ष पूरे हो गए। पावना ग्रुप के सफरनामा में शामिल होने के लिए देश-विदेश से अतिथि आए। गायक शारिब व तोशी ने अपनी गायकी से समां बांध दिया।
विज्ञापन



शुभारंभ पवन जैन के पौत्र आर्जव जैन व आर्णव जैन ने मंगलाचरण से किया। पावना ग्रुप के 50 और डीपीएस में 25 साल में कार्यरत कर्मचारियों, शिक्षकों और अधिकारियों को सम्मानित किया गया। पावना ग्रुप के एमडी स्वप्निल जैन ने सभी अतिथियों का स्वागत और ग्रुप से इतने लंबे समय से जुड़े रहने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिता पवन जैन ने जो पौधे का बीज रोपा था, वह वट वृक्ष बन रहा है। इसकी विराट शाखाएं, इस बात का परिचय दे रही हैं कि पावना ग्रुप व्यवसाय से नहीं, आपसी रिश्तों की देन है।




पावना ग्रुप का सफरनामा

पवन जैन ने बड़े ही छोटे स्तर से कारोबार जगत में कदम रखा। पावना ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के नाम से शुरू हुए इस उद्योग ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। एक के बाद एक कई नए उपक्रम इससे जुड़ते गए। करीब 52 वर्षों से ऑटोमेटिव पार्ट साल्यूसन्स के क्षेत्र में काम कर रहे पावना ग्रुप के सृजनकर्ता पवन जैन ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और नेक इरादों से सभी के लिए एक मिसाल कायम की है।
विज्ञापन







डीपीएस व मंगलायतन विश्वविद्यालय की स्थापना

अलीगढ़। सन् 1998 में पवन जैन ने डीपीएस जूनियर विंग की नींव रखी। डीपीएस सोसाइटी से फ्रेंचाइजी का यह पहला विद्यालय था, जो शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता रहा। 2003 में आगरा रोड स्थित डीपीएस सीनियर विंग, 2007 तालानगरी स्थित डीपीएस सिविल लाइंस अलीगढ़ व डीपीएस हाथरस की नींव वर्ष 2014 में रखी गई।

पवन जैन ने वर्ष 2007 में मथुरा रोड पर मंगलायतन विश्वविद्यालय की स्थापना की, जहां अलीगढ़-हाथरस आदि शहर के अलावा देशभर से युवा उच्च शिक्षा के लिए आने लगे। यहां शिक्षा जगत की तमाम मशहूर शख्सियत के अलावा प्रख्यात संगीतकारों, कलाकारों, अभिनेताओं व राजनेताओं का तांता लगा रहा। वर्ष 2010 में वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को संबोधित किया। नई शिक्षण पद्धति और प्रायोगिक शिक्षण शैली पर आधारित इंटरनेशनल बोर्ड से संबद्ध पावना इंटरनेशनल स्कूल का निर्माण, शहर के लिए एक बड़े तोहफे के रूप में सामने आया।




शहर में बसाया तीर्थधाम
पवन जैन ने वर्ष 2003 में आगरा रोड पर तीर्थधाम मंगलायतन की स्थापना की। मनोरम संकुल में तत्कालीन उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी के अलावा बड़े-बड़े नेताओं, खिलाड़ी, अध्यात्म गुरु व शिक्षा जगत से जुड़ी कई शख्सियत ने शिरकत की। तीर्थधाम मंगलायतन द्वारा संचालित भगवान आदिनाथ विद्या निकेतन में पढ़ने वाले छात्र कला, विज्ञान, प्रशासन, पत्रकारिता आदि के क्षेत्र में अद्वितीय कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें