फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ पहुंची श्री रामायण यात्रा स्पेशल ट्रेन, देखने उमड़े लोग

विज्ञापन
भारत गौरव यात्रा ट्रेन के साथ सेल्फी लेते एक परिवार के सदस्य। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
रेलवे ने भगवान राम के भक्तों के लिए उनके जीवन से जुड़े पवित्र स्थानों पर ले जाने के लिए श्री रामायण यात्रा को भारत गौरव टूरिस्ट स्पेशल पर्यटक ट्रेन की मंगलवार से शुरूआत की है। पहली बार यह ट्रेन सफदरगंज दिल्ली स्टेशन से वाया गाजियाबाद रात नौ बजे अलीगढ़ स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंची। यहां इस ट्रेन को देखने के लिए यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां ट्रेन के पायलट सदस्यों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

ट्रेन के कोच पर बनी आकृतियां लोगों का मन मोह रही थी। करीब पांच मिनट के ठहराव और 19 यात्रियों को लेकर ट्रेन गंतव्य को रवाना हो गई। स्टेशन अधीक्षक डी के गौतम ने बताया कि आईआरटीसी (भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम ) ने इस ट्रेन को संचालित किया है। इस ट्रेन में 18 दिन का सफर होगा। पहली बार ऐसा होगा जब कोई ट्रेन भारत से चलकर नेपाल जाएगी। जो सीधे देश की राजधानी दिल्ली से अलीगढ़ के रास्ते दो धार्मिक शहर अयोध्या और जनकपुर (नेपाल ) को जोड़ेगी। रेलवे भक्तों को उन स्थानों की यात्रा कराएगा, जहां भगवान राम 14 साल के वनवास के दौरान पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ गए थे। इस ट्रेन के माध्यम से यात्री आठ हजार किलोमीटर का सफर करेंगे। इस ट्रेन में तृतीय श्रेणी के एसी वाले 11 कोच लगे हैं और 600 यात्रियों की बैठने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें