फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों के गड्ढे भरने में हो रहे खेल पर रहेगी बाज की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अफसर अब सड़कों के गड्ढे भरने व निर्माण कार्यों में खेल नहीं कर सकेंगे। प्रदेश सरकार ने कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए चाणक्य, विश्वकर्मा और बाज मोबाइल एप का प्रयोग शुरू कर दिया है। इसमें चाणक्य एप के जरिए पीडब्ल्यूडी के ठेकेदारों का रजिस्ट्रेशन, बिलिंग और पेमेंट का कार्य किया जाएगा, जबकि विश्वकर्मा एप के माध्यम से विभाग में काम का बंटवारा, बजट की मांग, उसका अनुमोदन और आवंटन का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा, बाज एप निर्माण कार्यों की निगरानी के लिए बनाया गया है।
विज्ञापन

सरकार ई-गवर्नेंस को बढ़ावा दे रही है। इसी क्रम में लोक निर्माण विभाग से जुड़ी शिकायतों व सुझावों को ई-मेल आईडी complaindycm@gmail.com पर भेजा जा सकता है। इसके अलावा, विभागीय अधिकारियों को सड़कों के गड्ढे भरने व दुरुस्त करने के कार्य के फोटो बाज एप पर अपलोड करने होंगे। वहीं, कोई भी व्यक्ति इन कार्यों की गुणवत्ता आदि के फोटो लेकर बाज एप पर भेज सकेगा। काम में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
सरकार ने विभाग से जुड़ी शिकायतों व सुझावों के लिए ई-मेल आईडी जारी करने के साथ ही मोबाइल एप भी लांच किए हैं। इनके जरिए जनसामान्य भी सड़कों की गुणवत्ता, गड्ढे आदि होने के बारे में जानकारी दे सकता है। शिकायतों व त्वरित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजीव पुष्कर, अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें