फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shri Krishna Leela: अलीगढ़ में श्रीकृष्ण लीला 2 से 15 अक्टूबर तक, चिरंजीलाल कन्या इंटर कॉलेज में होगा मंचन

Sun, 15 Sep 2024 10:54 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

श्रीकृष्ण लीला की शुरूआत वर्ष 1971 में आगरा रोड स्थित चिरंजीलाल कन्या इंटर कॉलेज के परिसर में हुई। देश भर में जहां रामलीला की धूम रहती है तो वहीं अलीगढ़ में श्रीकृष्णलीला में कलाकारों का अभिनय देखने के लिए दर्शक उमड़ते हैं।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण लीला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ शहर की प्रसिद्ध श्री कृष्ण लीला इस बार 54वें वर्ष में प्रवेश करने जा रही है, इसलिए इस महोत्सव को धूमधाम से मनाए जाने की तैयारी है। चिरंजीलाल इंटर कॉलेज में इसका आयोजन आगामी 2 से 15 अक्तूबर तक होगा।

विज्ञापन


श्रीकृष्ण लीला की शुरूआत वर्ष 1971 में आगरा रोड स्थित चिरंजीलाल कन्या इंटर कॉलेज के परिसर में हुई। देश भर में जहां रामलीला की धूम रहती है तो वहीं अलीगढ़ में श्रीकृष्णलीला में कलाकारों का अभिनय देखने के लिए दर्शक उमड़ते हैं। श्रीकृष्ण लीला संस्थान की ओर से महोत्सव में रात में श्रीकृष्ण लीला तो सुबह चैतन्य महाप्रभु की लीला होती है। यह मंचन इतना भावपूर्ण होता है कि दर्शकों की आंखें छलक उठती हैं।

श्रीराम शर्मा आचार्य की मंडली ने दी नई पहचान
देश और दुनिया में श्रीकृष्ण लीला के मंचन को नई पहचान दिलाने वाले पद्मश्री श्रीराम शर्मा आचार्य ने अलीगढ़ में इसको भव्य स्वरूप दिया। अब यह कार्य उनके पुत्र पंडित कुंजबिहारी शर्मा कर रहे हैं। वह वर्तमान में मंडली की कमान संभाले हुए हैं। इस बार भी वह कलाकारों के साथ आ रहे हैं। पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य की मंडली की खासियत है शास्त्रीय परंपरा के अनुसार मंचन।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें