फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जिला स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में दिखाया दम

विज्ञापन
अतरौली में हुनर दिखाते ​खिलाड़ी - फोटो : samvad
विज्ञापन
अतरौली पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में स्व. रामअवतार शर्मा मेमोरियल जिला स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता रविवार को लालाराम श्रीदेवी डिग्री कॉलेज में हुई। इसमें जिलेभर के 80 से ज्यादा खिलाड़ियों ने दम दिखाया।
विज्ञापन


शुभारंभ ताला नगरी उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नेकराम शर्मा, वेव डिस्टलरी के प्रबंधक श्याम सुंदर सिंह व डायरेक्टर आशीष शर्मा ने किया। प्रतियोगिता सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर और मास्टर वर्ग में हुई। खिलाड़ियों ने स्क्वाट, बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट तीनों इवेंट में जोर आजमाइश की।

मुख्य अतिथि ने कहा कि पावरलिफ्टिंग से युवाओं में अनुशासन और फिटनेस आती है। सरकार भी खेलों को बढ़ावा दे रही है। अतरौली में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ प्लेटफॉर्म की है। इस दौरान राष्ट्रीय खिलाड़ी शिखा, डायरेक्टर आशीष शर्मा, संदीप शर्मा, अरुण राज, मनोज चौहान, विकास अग्रवाल, गौरव शर्मा, संजय अग्रवाल, चंदन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें