फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पेपर रोल से लदा ट्रक पलटा, चालक घायल

विज्ञापन
सड़क पर पलटा ट्रक - फोटो : samvad
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव सफेदपुरा के निकट रामघाट रोड पर पेपर रोल से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसका आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से चालक ट्रक में फंस गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन जेसीबी व क्रेन की मदद से ट्रक चालक को घायल अवस्था में बाहर निकाला, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

इगलास थाना क्षेत्र के गांव गहलऊ निवासी गुलवीर सिंह ने बताया कि रविवार को उनका भाई ऊधम सिंह मुरादाबाद से पेपर रोल लादकर ट्रक द्वारा मथुरा जा रहा था। थाना क्षेत्र के गांव सफेदपुरा के निकट किसी वाहन को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से ऊधम सिंह ट्रक में फंस गया, जिसे एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। वहीं, इंस्पेक्टर हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि चालक के पैर में चोट लगी है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें