फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Nagar Nigam: सड़कों पर सज रहे स्टॉल, नौ करोड़ के 28 वेडिंग जोन हुए बेकार

Mon, 01 Sep 2025 04:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

28 वेडिंग जोन वेंडरों के लिए हैं। इसमें करीब दो-दो वर्गमीटर की 793 दुकानों के लिए स्थान तय है। वर्तमान में करीब 328 दुकानों का स्थल आवंटित किया जा चुका है। खाली पड़े वेंडिंग जोन में लोगों ने कब्जे कर रखे हैं। कई वेडिंग जोन तो लोगों के रहने का अड्डा बन गया है।
विज्ञापन
अलीगढ़ नगर निगम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ नगर निगम के नौ करोड़ रुपये के अधिकांश वेडिंग जोन खाली या उनमें लोग रहने लगे हैं, इधर शहर की तमाम सड़कों पर धड़ल्ले से स्टॉल सज रहे हैं। रामघाट रोड ओएलएफ के सामने से हटाए गए स्टॉल अब एलआईसी कार्यालय के सामने पहुंच गए हैं। इससे वहां सड़कों पर वाहन खड़े हो रहे हैं और जाम लग रहा है।

विज्ञापन


गौर हो कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 30 वेंडिंग जोन बनाए गए हैं, दो को आरक्षित किया गया है। 28 वेडिंग जोन वेंडरों के लिए हैं। इसमें करीब दो-दो वर्गमीटर की 793 दुकानों के लिए स्थान तय है। वर्तमान में करीब 328 दुकानों का स्थल आवंटित किया जा चुका है। जिससे निगम को करीब 24.79 लाख रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई है। वर्तमान में वेडिंग जोन के करीब 465 यानी 58 फीसदी दुकानों के स्थल रिक्त है। इनके आवेदन की प्रक्रिया सुस्त है। खाली पड़े वेंडिंग जोन में लोगों ने कब्जे कर रखे हैं। कई वेडिंग जोन तो लोगों के रहने का अड्डा बन गया है।

फुटपाथ और सड़कों पर दुकान लगाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। अभियान चला कर उनके सामानों को जब्त किया जाएगा। समय से सभी वेंडर अपने नजदीक के वेडिंग जोन में दुकान का स्थल आवंटित करा लें।-वीर सिंह, सहायक नगर आयुक्त।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें