बारहद्वारी पर मतदान बहिष्कार के लगे बैनर।
- फोटो : CITY OFFICE
बारहद्वारी स्थित पुराना नगर निगम परिसर के बाहर बनी अस्थायी दुकानों को हटाए जाने के भय से दुकानदारों ने चुनावों का विरोध शुरू कर दिया है। शुक्रवार को दुकानदारों ने अपनी दुकान के ऊपर व रोड पर चुनाव का बहिष्कार करने के लिए बैनर लगा दिए।
दुकानदारों का कहना है कि कई पीढ़ियों से वह यहां रोजगार कर रहे हैं। अगर नगर निगम ने उन्हें यहां से हटाया तो उनके आगे रोजगार का संकट आ जाएगा। हालांकि दुकानदारों को अभी तक इस संबंध में कोई कानूनी नोटिस नहीं प्राप्त हुआ है। उनका कहना है की निगम इंजीनियरों द्वारा उन्हें दुकान हटाने की बात कई बार कही जा चुकी है। दुकानदारों ने बताया कि अलीगढ़ नगर निगम द्वारा पुरानी नगर पालिका के 99 दुकानदारों को षड़यंत्रकारी योजना के तहत हटाने का प्रयास किया जा रहा है। अगर ऐसा हुआ तो उनके ऊपर रोजगार का संकट मंडराने लगेगा। पहले से ही कोरोना की मार से वह परेशान हैं। उन्होंने कहा कि निगम ने 200 साल पुराने पीपल के पेड़ को भी काट दिया है। जो सरासर गलत है। पीपल का पेड़ हिंदू धर्म में आस्था का प्रतीक है। वहीं सबसे ज्यादा आक्सीजन भी देता है। इन सभी मुद्दों को लेकर चुनाव का विरोध करेंगे।