लघु फिल्म मतदान मेरा अधिकार की शूटिंग अलीगढ़ में हुई। फिल्म का निर्माण डीएमजी फिल्म प्रोडक्शन द्वारा किया गया है। निर्वाचन विभाग और सुसेन फिल्म एंटरटेनमेंट के सहयोग से निर्मित इस फिल्म को निर्वाचन विभाग द्वारा शीघ्र ही रिलीज किया जायेगा।
लोकसभा चुनाव में मतदान करने का संदेश देने के लिए अलीगढ़ में मतदान मेरा अधिकार फिल्म की शूटिंग हुई। देश में पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को है, जिससे पहले फिल्म को रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
फिल्म निर्माता पंकज धीरज ने बताया कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र वाले देश भारत में आगामी 18 वीं लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान हेतु मतदाता जागरूकता पर केंद्रित एक लघु फिल्म " मतदान मेरा अधिकार " का निर्माण अलीगढ़ में किया गया है। फिल्म जल्दी ही देश विदेशों सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर प्रदर्शित की जायेगी।
उन्होंने बताया कि लोकतंत्र के पर्व को समर्पित इस फिल्म का निर्माण डीएमजी फिल्म प्रोडक्शन द्वारा किया गया है। निर्वाचन विभाग और सुसेन फिल्म एंटरटेनमेंट के सहयोग से निर्मित इस फिल्म को निर्वाचन विभाग द्वारा शीघ्र ही रिलीज किया जायेगा। फिल्म में अलग-अलग स्तर के लोगों द्वारा मतदान के दिन वोट डालने की अपेक्षा, उन्हें शहर से बाहर जाने से रोक उनके प्रथम अधिकार के प्रति जागरूक करने का संदेश देने वाली इस फिल्म के निर्देशक भूपेंद्र सिंह, डी ओ पी सुशील पंडित आदि हैं।