फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नरों ने वसूली करता नकली किन्नर दबोचा

Mon, 08 Jun 2015 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहर पार्क में किन्नरों ने प्रेमी युगलों और अन्य लोगों से किन्नर बनकर नेग के नाम पर पैसे वसूल करने वाले एक युवक को दबोच लिया।
विज्ञापन


शहर में कुछ किन्नरों के पास कई दिन से शिकायत आ रही थी कि कुछ  किन्नर जवाहर पार्क में नेग के नाम पर जबरन वसूली करते हैं। यह बात किन्नरों ने अपने समाज के कुछ वरिष्ठ सदस्यों को बताई। इस बात पर भी चर्चा की गई कि कुछ लोगों की वजह से पूरे किन्नर समाज की बदनामी होती है। जबकि हकीकत में किन्नर सिर्फ जन्म, विवाह आदि ऐसे ही मौकों पर बधाई गाने और नेग लेने के लिए जाते हैं।
विज्ञापन


 ट्रेनों, पार्कों या बेमौके बाजारों में पैसे लेने से किन्नरों का कोई लेना देना नहीं है। तय योजना के मुताबिक वास्तविक किन्नरों का एक दल जवाहर पार्क पहुंच गया। नकली किन्नर बन कर वसूली कर रहे युवक को दबोच लिया। उसने सलवार के नीचे जींस की पैंट पहन रखी थी। पब्लिक की मौजूदगी में ही किन्नरों ने पब्लिक को उसके नकली किन्नर होने की बात प्रमाणित कराई और कहा कि यह है इसका असली रूप। पोल खुलने पर युवक ने कहा वह तो बहुरूपिया है।
विज्ञापन



लेकिन किन्नरों ने उसको सबक सिखाया और बाद में हिदायत देकर ही छोड़ा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें