फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुषमा को किडनी देना चाहती हैं अलीगढ़ की कुसुमलता

Fri, 18 Nov 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
सुषमा को किडनी देना चाहती हैं अलीगढ़ की कुसुमलता - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
त्रिमूर्ति नगर (सुरक्षा विहार) निवासी कुसुमलता सिंह विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को अपनी किडनी देना चाहती हैं। पूर्व सांसद शीला गौतम के माध्यम से इसकी जानकारी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निजी सचिव आनंद को दे दी गई है।
विज्ञापन

मीडिया में सुषमा स्वराज की किडनी खराब होने की खबर आने के बाद कुसुमलता सिंह बेहद दुखी हैं। उनका कहना है कि उनकी किडनी सुषमा स्वराज के काम आए तो अपने को भाग्यशाली समझूंगी। सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त पति चौधरी नारायण सिंह से विचार-विमर्श के बाद उन्होंने बुधवार को अपना ब्लड टेस्ट कराया। उनका ब्लड ग्रुप ए पाजिटिव है। क्षेत्रीय पार्षद दिनेश जादौन के माध्यम से इसकी खबर भाजपा नेता संजीव राजा तक पहुंची।
संजीव राजा ने पूर्व सांसद शीला गौतम से बात की और उसके बाद सुषमा स्वराज के निजी सचिव तक इसकी सूचना पहुंचा दी गई है। गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कुसुमलता सिंह ने बताया कि सुषमा स्वराज देश की सेवा करती हैं। वह भारतीय नारी की पहचान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका भाषण सुनकर अच्छा लगता है। कुसुमलता सिंह एवं चौधरी नारायण सिंह ने कहा कि उनके तीन बच्चे हैं और सबकी शादी हो चुकी है। बेटा मेरठ में इंजीनियर है।
65 वर्षीय कुसुमलता के पति चौधरी नारायण सिंह भाजपा सदस्य भी हैं। इस अवसर पर भाजपा नेता संजीव राजा, राजेंद्र चीफ, निखिल माहेश्वरी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें