नुमाइश के कोहिनूर मंच पर आज शाम-ए-गजल कार्यक्रम का आयोजन होगा। वाराणसी के मशहूर गायक दीपक पांडे की मखमली आवाज में गजलों, नज्मों की शानदार सुरमयी शाम होगी। उनके साथ पंडित पंकज राय (संगीत एवं मंच कला संकाय, बीएचयू) की अद्भुत और रोमांच पैदा करने वाली तबले की थाप होगी।
साथ ही शनीश ज्ञावाली की बांसुरी की तान का भी आनंद लेे सकेंगे। आनंद मिश्रा का सितार भी संगीत एवं वाद्यों की जुगलबंदी का रोमांच देगा। आरटीओ प्रशासन केडी सिंह के संयोजन में यह कार्यक्रम होगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में कोहिनूर मंच स्थित पंडाल में प्रवेश फ्री होगा। किसी पास, टिकट या अनुमति पत्र की आवश्यकता नहीं होगी। ब्यूरो