फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंद आवाज से तानाशाह सरकार की नींद उड़ा दो

विज्ञापन
टप्पल में किसानों के साथ बातचीत करते पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
पूर्व सांसद एवं सपा नेता चौधरी बिजेंद्र सिंह ने कहा है कि किसान हर तरह की मुश्किल से जूझ रहा है। महंगाई ने आम इंसान, किसान, मजदूर, गरीब की कमर तोड़ दी है। पूर्व सांसद टप्पल के गांवों में दौरा कर तीन मार्च को प्रस्तावित किसान महापंचायत के लिए भीड़ जुटाने में लगे हैं। शुक्रवार को टप्पल के गांवों में उन्होंने किसानों से संपर्क कर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि तीन मार्च बुधवार को टप्पल इंटरचेंज पर होने वाली किसान महापंचायत की आवाज इतनी बुलंद होनी चाहिए कि इस तानाशाह सरकार की नींद खुल ही नहीं जाए बल्कि उड़ जाए। इस दौरान बिशंभर सिंह, किसान यूनियन अध्यक्ष जयवीर सिंह, देशमुख नंबरदार, गुड्डन सिंह ब्लॉक अध्यक्ष किसान यूनियन, ऋषिपाल सिंह मास्टर आदि लोग साथ रहे।
विज्ञापन

इधर, पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्ला ने खैर और बरौली विधानसभा का दौरा किया। उन्होंने चंडौस, बरखा, रामपुर, शाहपुर, राइट, सुदेशपुर, विशारा में टप्पल की किसान महापंचायत के लिए जनसंपर्क किया। जिसमें किसानों को अधिक से अधिक संख्या में अखिलेश यादव को सुनने के लिए बुलाया गया। इस अवसर पर दीपक चौहान पूर्व जिला उपाध्यक्ष, सगीर अहमद आदि मौजूद रहे।
पूर्व सीएम किसानों का दर्द जानते हैं : संजय यादव
अलीगढ़। सपा के वरिष्ठ नेता एवं मुलायम सिंह यादव परिवार के करीबी संजय यादव ने कहा कि पूर्व सीएम अखिलेश यादव खुद किसान परिवार और गांव से जुड़े हैं। इसलिए वह किसानों का दर्द जानते हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2010 में टप्पल में ही औने पौने दामों में किसानों से जमीन लेकर बड़ा अत्याचार किया गया था। अब भाजपा सरकार के समय उनकी जमीनें छीनने की तैयारी हो रही है, इसलिए प्रदेश के संपूर्ण किसानों को महापंचायत के जरिए यहां संबोधित किया जाएगा। किसान हिम्मत न हारें, सपा उनके साथ है और हमेशा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें