फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका के ट्वीट पर भड़कीं पूर्व महापौर

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी के ट्वीट पर पूर्व महापौर शकुंतला भारती भड़क गई हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया कि प्रियंका गांधी षडयंत्रकारियों से मिली हुई हैं।
विज्ञापन

टूलकिट मामले में पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि की गिरफ्तारी हुई है। प्रियंका गांधी ने बिना किसी का नाम लिए एक शायरी ‘डरते हैं बंदूकों वाले एक निहत्थी लड़की से, फैले हैं हिम्मत के उजाले एक निहत्थी लड़की से’ ट्वीट की है। इस ट्वीट पर भाजपा नेता एवं पूर्व महापौर शकुंतला भारती प्रियंका गांधी पर भड़क गई हैं। मीडिया से कहा कि प्रियंका गांधी उपद्रवियों एवं षडयंत्रकारियों से मिली हुई हैं। अपनी बुद्धि को सही कर ले और अगर बुद्धि सही न हो तो बुद्धि शुद्धि के लिए एक हवन यज्ञ करवाएं। उन्होंने कहा कि दिशा रवि पर टूलकिट एडिट करने का आरोप है। शकुंतला भारती प्रियंका गांधी की शायरी के जवाब में ‘सर झुका के मत खड़े हो इन जालिमों के सामने, अरे जुल्म क्या ठहरेगा सरकार के हौसले के सामने....’ शायरी पढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें