फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गभाना टोल पर फास्ट टैग बनाने के लिए बनाए पांच केंद्र

विज्ञापन
एनएचएआई उपमहाप्रबंधक पीपी सिंह - फोटो : GABHANA
विज्ञापन
आज से पूरे देश में नेशनल हाइवे पर भुगतान के लिए फास्ट टैग अनिवार्य है। जिस गाड़ी पर फास्ट टैग नहीं होगा उस पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। इसे लेकर सोमवार को गाजियाबाद-अलीगढ़ एक्सप्रेस वे के गभाना टोल प्लाजा पर पूरे दिन एनएचएआई के अधिकारी व टोल प्रबंधन व्यवस्थाओं में जुटा रहा। एनएचएआई के उप महाप्रबंधक पीपी सिंह ने बताया कि फास्ट टैग सेवा लागू कराने के लिए टोल प्लाजाओं पर पूरी तैयारी कर ली गई है। टोल प्लाजा पर चार से पांच स्थानों पर फास्ट टैग बनाने के लिए केंद्र बनाए गए हैं। भीड़भाड़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए टोल प्लाजा पर मार्शल तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

गभाना टोल प्लाजा पर 24 घंटे में 12 हजार के करीब वाहन निकलते हैं। टोल मैनेजर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि 75 फीसदी वाहनों पर फास्ट लगे हैं। वाहन चालकों को फास्ट टैग लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। टोल प्लाजा पर दोनों तरफ एक-एक कैश लाइन खुली थी उसे बंद कर दिया गया है। फास्ट टैग रीचार्ज करने की भी सुविधा टोल पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें