फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 6.75 करोड़ से संवारे जाएंगे सात मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश की योगी सरकार ने जिले के सात प्रमुख मंदिरों को पर्यटन तीर्थ बनाने के उद्देश्य से 6.75 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। इस धनराशि से इन सात मंदिरों को संवारा जाएगा। उत्तर प्रदेश शासन के उप सचिव संजीव कुमार श्रीवास्तव ने पर्यटन विभाग के महानिदेशक को बजट आवंटित होने की सूचना भेज दी है। जल्द ही संबंधित मंदिरों में विकास कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन


अतरौली स्थित बड़े महादेव मंदिर को एक करोड़ और खैर के जलालपुर स्थित हनुमानगढ़ कुटी आश्रम को एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे। कोल विधानसभा क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिर भोपत चौराहा को एक करोड़ रुपये, इगलास के प्राचीन वनखंडी आश्रम गोरई को एक करोड़ रुपये, अलीगढ़ शहर के बानियापाड़ा मोहल्ला स्थित श्रीबांके बिहारी मंदिर को एक करोड़ रुपये, जवां की सुमेरा झाल के पास दरियापुर स्थित प्राचीन चामुंडा मंदिर को एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इसी क्रम में छर्रा के गोकुल सोनेठपुर स्थित श्रीबांके बिहारी मंदिर को 75 लाख रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें